14.1 C
Harda
Thursday, January 15, 2026

तबादला सूची में हरदा के पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे का नाम शामिल 2019 बेच के श्री शशांक होंगे हरदा पुलिस के नए कप्तान

Must read

हरदा जिले की पुलिस कप्तानी में बड़ा फेरबदल किया गया है। देर रात राज्य शासन ने नए आदेश जारी करते हुए हरदा जिले में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की है।

अब तक पदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी अभिनव चौकसे जिन्हें 8 फ़रवरी 2024 को हरदा SP के रूप में नियुक्त किया गया था। जिनका कार्यभार बदलकर भोपाल जोन 3 पुलिस उपायुक्त के नवीन पद स्थापना की गई हैं। वहीं उनकी जगह नव नियुक्त पुलिस कप्तान श्री शशांक 2019 बेच के कार्यभार संभालेंगे। श्री शशांक वर्तमान में पुलिस उपायुक्त जोन1 नगरीय पुलिस भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे है।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक हरदा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे और प्राथमिकता के तौर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर फोकस करेंगे।

👉 जिले में पुलिस कप्तानी का यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ था। काफी लंबी समय पुलिस कप्तानी फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। राज्य शासन ने देर रात मध्य प्रदेश के 30 आई पी एस अधिकारियों और मध्य प्रदेश में 1 दिन 50 पुलिस अधिकारियों तबादले कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

एस पी अभिनव चौकसे के नेतृत्व में हरदा पुलिस ने नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी को ढूंढने और नशे पर अंकुश लगाने सहित कई अहम और बड़े मामलों में उपलब्धता हासिल की है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article